प्रोफेसर डॉक्टर आरती सिंह को आईआईटी बॉम्बे ने किया सम्मानित

4 मार्च को मुंबई में आईआईटी मुंबई द्वारा स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट द्वारा मास्टर अवार्ड दिया गया

प्रोफेसर डॉक्टर आरती सिंह को आईआईटी बॉम्बे ने किया सम्मानित
यमुनानगर- स्थानी गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आरती सिंह को आईआईटी बॉम्बे द्वारा सम्मानित किया गया। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आरती सिंह को 4 मार्च को मुंबई में आईआईटी मुंबई द्वारा स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट द्वारा मास्टर अवार्ड दिया गया।
डॉआरती सिंह ने बताया कि यह पिछले 4 वर्षों से अपने कॉलेज के लिए आईआईटी बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के एमओयू की संचालिका हैं जिसमें कॉलेज के छात्राओं को स्पोकन ट्यूटोरियल के द्वारा विभिन्न सॉफ्टवेयर की सर्टिफिकेशन करवाई जाती है।
गत 4 वर्षों में 17 सौ से अधिक छात्राओं ने इस कोर्स में भाग लिया है और एक हजार से अधिक छात्राओं व सौ से अधिक अध्यापकों ने सर्टिफिकेट हासिल किए हैं। यह अवार्ड आईआईटी बॉम्बे के वीएमएमसी मे  4 मार्च को आईआईटी के प्रोफेसर कानन मुद्गगल्या तथा वी आई टी की प्रोफेसर शुभालक्ष्मी के हाथों से मिला। इस सम्मान समारोह में देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेज के 63 टीचर्स सम्मानित किए गए। डॉ आरती सिंह को इस सम्मान के लिए चुने जाना गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। क्योंकि इस अवार्ड के लिए हरियाणा से अकेली महिला चयनित हुई है।
इस उपलब्धि के लिए कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी सरदार मनोरंजन सिंह साहनी और डायरेक्टर डॉ बरिंदर गांधी ने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए बहुत ही गर्व की बात है और डॉक्टर आरती सिंह से अन्य अध्यापकों और बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए।