राहुल-प्रियंका ने दी खडगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सबके लिए प्रेरणा है

राहुल-प्रियंका ने दी खडगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कांग्रेस अध्यक्ष खडगे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सबके लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्रेम व्यक्त करते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

वाड्रा ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। आपकी विद्वत्ता और अनुभव देश भर के सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के लिए शक्ति का स्रोत है। गौरतलब है कि श्री खडगे का जन्म 21 जुलाई 1942 में कर्नाटक में बीदर जिले के वरावत्ती, भालकी तालुक में हुआ था।