मुंबई में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ के आरोप में सैलून कर्मचारी गिरफ्तार

महिला तुरंत खार पुलिस थाने गई और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मुंबई में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ के आरोप में सैलून कर्मचारी गिरफ्तार

मुंबई :  खार इलाके में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सैलून के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लेखिका (22) सैलून में मालिश कराने के लिए गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार मिश्रा (41) ने शनिवार रात महिला की मालिश करते समय उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ।

उन्होंने बताया कि महिला तुरंत खार पुलिस थाने गई और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।