शिवराज ने सीहोर जिले के विकास कार्यो के लिए दी सौगात

गोपालपुर में विकास पर्व के तहत 133 करोड़ रूपए की सौगात दी

शिवराज ने सीहोर जिले के विकास कार्यो के लिए दी सौगात

सीहोर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के भैरूंदा जनपद के ग्राम चकल्दी एवं गोपालपुर में विकास पर्व के तहत 133 करोड़ रूपए की सौगात दी।

श्री चौहान ने आज जिले के चकल्दी में 81 करोड़ 44 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा गोपालपुर में 52 करोड़ 5 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें चकल्दी में 10 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से पाटतलाई उद्वहन सिंचाई योजना (रकबा 889 हेक्टेयर सिचाई क्षेत्र) का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 70 करोड़ 47 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

इसी तरह गोपालपुर में एक करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से बने नवीन उपकेन्द्र गोपालपुर का लोकार्पण किया । इसके साथ ही 50 करोड़ 36 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया।