वाशिंगटन में अंत्येष्टि स्थल पर गोलीबारी

एक व्यक्ति की हुई मौत, दो पुरुषों और एक महिला घायल

वाशिंगटन में अंत्येष्टि स्थल पर गोलीबारी

वाशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में एक अंत्येष्टि स्थल पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पूर्वोत्तर वाशिंगटन में मंगलवार को अपराह्न करीब 1230 बजे एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार समाप्त होने के तुरंत बाद गोलीबारी की घटना हुई। मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी के अनुसार, कम से कम चार लोगों को गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जबकि तीन अन्य लोगों दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि कुछ लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। यह पता नहीं चल सका है कि अंतिम संस्कार के समय उन्हें क्यों निशाना बनाया गया है।पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।