भाजपा के लिए दक्षिण भारत के दरवाजे बंद: तापसे

श्री तापसे ने अपने बयान में कहा कि वह संतुष्ट हैं कि कर्नाटक के मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजनकारी राजनीति पर विकास और धर्मनिरपेक्षता को चुना है

भाजपा के लिए दक्षिण भारत के दरवाजे बंद: तापसे

मुंबई - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत ने अब भाजपा के लिए अपने दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिये हैं।

श्री तापसे ने अपने बयान में कहा कि वह संतुष्ट हैं कि कर्नाटक के मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजनकारी राजनीति पर विकास और धर्मनिरपेक्षता को चुना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि में गिरावट के रूप में देखा जाना चाहिए। यह प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत हार है और सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है।

प्रवक्ता ने कहा कि अब मतदाता जुमला या किसी तरह के धार्मिक ध्रुवीकरण के झांसे में नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने 2024 के आम चुनावों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया है और अब दिल्ली दूर नहीं।