हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक ने किलिमंजारो पर्वत किया फतह

बहादुर और साहसी उपनिरीक्षक ने चार अक्टूबर को किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई शुरू की और 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिखर पहुंच गए

हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक ने किलिमंजारो पर्वत किया फतह

कैथल : हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक रामलाल शर्मा ने अफ्रीका देश तंजानिया के पूर्वोत्तर में स्थिति की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। बहादुर और साहसी उपनिरीक्षक ने चार अक्टूबर को किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई शुरू की और 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिखर पहुंच गए। किलिमंजारो पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 5,895 मीटर है।

शिखर पर पहुंचकर शर्मा ने हरियाणा पुलिस, नशा मुक्त हरियाणा और डायल 112 (नागरिकों के लिए अखिल भारतीय आपातकालीन नंबर) का झंडा फहराया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और इसके बजाय अपनी ऊर्जा खेल गतिविधियों में लगाने का संदेश दिया, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से लाभ होगा। कैथल जिला पुलिस अधीक्षक उपासना ने शर्मा को बधाई दी और कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार किया है। उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सब इंस्पेक्टर शर्मा को राष्ट्रीय ध्वज और नशा मुक्त हरियाणा का झंडा भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी थीं। इससे पहले शर्मा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस और नेपाल की आइलैंड पीक पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। उन्हें समुद्र में साइकिल चलाने का कारनामा भी किया है।