बालिका से दुष्कर्म के आरोपी का मकान ढहाया

अवैधरूप से निर्मित मकान को जिला प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया

बालिका से दुष्कर्म के आरोपी का मकान ढहाया

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के एक आरोपी का अवैधरूप से निर्मित मकान को जिला प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया है।

रायसेन के अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि कल की गई कार्रवाई से पहले इस संबंध में आरोपी को नोटिस जारी किया गया था। आरोपी द्वारा इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसका मकान प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया है तथा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने 12 वर्षीय बालिका से 17 जुलाई को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी प्राथमिकी देवनगर थाने में दर्ज हुई थी।