अमेरिका के वाशिंगटन में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

जांचकर्ताओं को घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए

अमेरिका के वाशिंगटन में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को : अमेरिकी की राजधानी वाशिंगटन के किर्कलैंड में रात में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हुए है। किर्कलैंड पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देत हुए बताया कि ऐसा लगता है कि आधी रात को आसपास विवाद के बाद दो किशोर और युवक को किसी ने गोली मार दी। संदिग्ध ने शहर छोडक़र भाग गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर घायल लोगों की सहायता की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गोलीबारी को लेकर तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।