मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खामी के कारण 30 मिनट की हुई देरी

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी

मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खामी के कारण 30 मिनट की हुई देरी

मुंबई :  महाराष्ट्र में जालना से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में मंगलवार सुबह खामी आने के कारण करीब 30 मिनट की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी और उसने तकनीकी खामी ठीक किए जाने के बाद सुबह 11.25 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की।

ट्रेन सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर जालना से रवाना हुई थी और 11.55 बजे मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पहुंची। यह दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन और औरंगाबाद स्टेशन पर रुकी। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की ब्रेक प्रणाली

में खामी आयी और तकनीकी खामी दूर करने के बाद यह सुबह करीब 11.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।’’शनिवार को सीएसएमटी से जालना जाने वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मराठवाड़ा में लासुर और पोटूल स्टेशनों के बीच एक मवेशी के टकराने के कारण देरी हो गयी थी। घटना में ट्रेन को नुकसान भी पहुंचा था।