गुरु नानक खालसा कॉलेज ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

उन्होंने अपने व्याख्यान में 'वैदिक गणित' की उत्पत्ति के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को गुणा के त्वरित शॉर्टकट के बारे में भी बताया। इस व्याख्यान में यू.जी. और पी.जी. कक्षाओं के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

गुरु नानक खालसा कॉलेज ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

यमुना नगर -राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गुरु नानक खालसा कॉलेज के गणित विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में डॉ. विजय चावला, सहायक प्राध्यापक, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, जगाधरी को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।

 उन्होंने अपने व्याख्यान में 'वैदिक गणित' की उत्पत्ति के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को गुणा के त्वरित शॉर्टकट के बारे में भी बताया। इस व्याख्यान में यू.जी. और पी.जी. कक्षाओं के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने भी विद्यार्थियों को हमारे दैनिक जीवन में गणित के महत्व के बारे में बताया। गणित विभाग की मुखी प्रो गुरविंदर कौर ने भी विद्यार्थियों को गणित में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर डॉ. विजय शर्मा एवं गणित विभाग की समस्त शिक्षिकाओं सुश्री आशा छाबड़ा, सुश्री पूजा अरोड़ा, श्री अंकित सैनी, श्री शुभम वालिया, सुश्री अनु रानी भी उपस्थित थीं।

प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर में इस अवसर पर सभी को बधाई दी।