कांग्रेस पार्टी की पानीपत में 6 जनवरी को होने वाली रैली में हरियाणा से लाखों लोग भाग लेंगे - बजरंग गर्ग

हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी व क्राइम के मामले में अब स्थान पर है, भाजपा सरकार से देश व प्रदेश का हर वर्ग का नागरीक बेहद दुखी है, पांच दिवस भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक रहेगी - बजरंग गर्ग

कांग्रेस पार्टी की पानीपत में 6 जनवरी को होने वाली रैली में हरियाणा से लाखों लोग भाग लेंगे - बजरंग गर्ग

पानीपत - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया को-चेयरमैन बजरंग गर्ग ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 जनवरी से पानीपत से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिसमें भारी संख्या में प्रदेश वासी भाग लेंगे और 6 जनवरी को पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में होने वाली रैली में लाखों लोग भाग लेंगे। जबकि इस सरकार से देश व प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहता है भाजपा सरकार में महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है और हरियाणा बेरोजगारी व क्राइम में देश के अव्वल स्थान पर है और इस सरकार में बिना रिश्वत दिए किसी भी सरकारी विभाग में काम नहीं होता यह सरकार तो सिर्फ पोर्टल की सरकार है जबकि सरकार का पोर्ट हमेशा डाउन रहता है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को 6ः30 बजे यूपी हरियाणा के बॉर्डर सनोली खर्द में रात्रि विश्राम होगा व 6 जनवरी को प्रांत 6ः00 बजे पदयात्रा आरंभ होगी व प्रातः 10ः00 बजे शुरू का ब्रेक जीटी रोड पानीपत में होगा और दोपहर का भोजन नई अनाज मंडी पानीपत और 6 जनवरी को रैली हुड्डा ग्राउंड में होगी और रात्रि विश्राम बाबरपुर नई अनाज मंडी में होगा। 7 जनवरी सुबह 6ः00 बजे कोहंद से यात्रा आरंभ होगी, सुबह 10ः00 बजे का ब्रेक मधुबन के पास अर्पणा हॉस्पिटल करनाल में होगा और उसके बाद 3ः00 बजे पदयात्रा आरंभ होगी शाम 6ः30 बजे इवनिंग ब्रेक नजदीक एनडीआरआई चौक करनाल पर होगा रात्रि विश्राम झिलमिल फिलिंग स्टेशन इंद्री करनाल 8 जनवरी को प्रात 6ः00 बजे पदयात्रा आरंभ श्यामगढ़ नीलोखेड़ी करनाल से चलेगी 10ः00 बजे ब्रेक खली ढाबा समाना 3ः30 बजे पदयात्रा का फिर आरंभ होगा रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ कुरुक्षेत्र 9 जनवरी को प्रात 6ः00 बजे से आरंभ खानपुर कोलिआं से 10ः00 बजे ब्रेक शाहबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और 3ः30 बजे दोपहर को भी आरंभ होगी रात्रि विश्राम अंबाला कैंट नई अनाज मंडी में होगा 10 जनवरी रात 6ः00 बजे शाहपुर अंबाला कैंट से चलेगी प्रातः 10 बजे शुरू का ब्रेक फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल अम्बाला में होगा और उसके बाद इनिंग ब्रेक हरियाणा अंबाला बॉर्डर नजदीक टोल अंबाला शहर पर कार्यक्रम रहेगा। बजरंग गर्ग ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लें।