सत्ता में आने पर हटाएंगे निजाम के सांस्कृतिक चिह्न
तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
![सत्ता में आने पर हटाएंगे निजाम के सांस्कृतिक चिह्न](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202302/image_750x_63e6297656ada.jpg)
हैदराबाद। तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच भाजपा ने प्रदेश की सत्ता में आने पर निजाम के सांस्कृतिक प्रतीकों को पूरी तरह से हटाने की बात कही है। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने कहा कि अगर हम प्रदेश की सत्ता में आते हैं, तो नवनिर्मित सचिवालय के गुंबदों समेत सांस्कृतिक प्रतीकों को नष्ट कर देंगे। हम (गुंबदों में) जरूरी बदलाव करेंगे, जो तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाएंगे।
image source : Google