54 साल बाद हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान

गौरव वाला पल, यहां के जवान धाकड़ हैं, गैंग खत्म की : अमित शाह

54 साल बाद हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान

करनाल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (मंगलवार) को हरियाणा के करनाल में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद वह यहां से मधुबन पहुंचे, जहां उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए भी यह गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा पुलिस को धाकड़ पुलिस की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे संकट काल में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम रही है। जब जब भारत की सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक पुलवामा के शहीदों को देश याद करेगा। शाह ने कहा कि पूरे देश में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय गैंग खत्म करने में हरियाणा पुलिस अतुलनीय काम रहा है।

29 साइबर थाने गौरव की बात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में 29 साईबर थाने और सैकड़ों साइबर डेस्क स्थापित हैं, यह किसी भी राज्य के लिए गौरवशाली बात है। उन्होंने कहा कि ष्टष्टञ्जहृस् और आईओसीजेएस दोनों विषयों में पूरे देश में हरियाणा पुलिस को सम्मान मिल चुका है। उन्होंने बताया कि डायल 112 की सेवा का समय 8.22 मिनट करना अच्छी बात है इस कारण से ही देश में दूसरे स्थान पर हरियाणा है।

54 साल बाद मिला राष्ट्रपति निशान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी लेने के बाद हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रपति निशान से से अलंकृत किया। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर बाद 1:30 बजे जीटी रोड पर मधुबन के नजदीक गाला रेस्तरां डिवेंचर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एग्रो मॉल में मिलेंगी विभिन्न परियोजनाओं 

इसके बाद 2:35 बजे हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस (एग्रो मॉल) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा सहकारिता से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करेंगे।

हैफेड को सौंप चुकी है एग्रो मॉल

हरियाणा सरकार द्वारा एग्रो मॉल को हैफेड को सौंप दिया गया है और अब यह एग्रो मॉल हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस के नाम से जाना जाएगा। इस एक्सपोर्ट हाउस की विधिवत शुरुआत के बाद चावल कारोबार व अन्य प्रकार के खाद्यान्न के निर्यात से जुड़े कार्यालय व प्रतिष्ठान संचालित हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं का द्घाटन करेंगे। इन में सांझी डेयरी का उद्घाटन, एथेनॉल संयंत्र चीनी मिल पानीपत का शिलान्यास, दुग्ध संयंत्र रेवाड़ी का शिलान्यास, इंटरनेट रेडियो-सहकारिता वाणी ऐप का शुभारंभ तथा सहकारिता समितियों के लिए एनसीडीसी हरियाणा द्वारा 10 हजार करोड़ का स्वीकृति पत्र भेंट किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजमा किए हैं। मधुबन अकादमी से लेकर करनाल एग्रो मॉल तक पुलिस जवान तैनात किए गए। साथ ही पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां भी अलग अलग लगाई गई हैं। इससे पहले खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की एग्रो मॉल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीते दिनों अमित शाह की एक रैली गोहाना में भी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते अमित शाह रैली में नहीं पहुंच पाए थे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से ही रैली में अपना संबोधन दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही अमित शाह करनाल के तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर है।