योग महोत्सव योगाचार्य दीपक बडोला हिस्सा लेंगे: जिला आयुर्वेद अधिकारी

कल दिल्ली में योग महोत्सव 2023 के दौरान होने वाली महोत्सव योग कार्यशाला में यमुना नगर जिले की तरफ से योगाचार्य दीपक बडोला हिस्सा लेंगे

योग महोत्सव योगाचार्य दीपक बडोला हिस्सा लेंगे: जिला आयुर्वेद अधिकारी
यमुना नगर- जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर विनोद पुंडीर ने जानकारी देते हुए कहा कि मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में योग महोत्सव 2023  बनाया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान कल 15 मार्च को होने वाली महोत्सव योग कार्यशाला में आयुष विभाग की तरफ से प्रदेशभर के प्रत्येक जिलो में से केवल एक योग शिक्षक भाग लेंगे जिसमे यमुनानगर जिले की तरफ से आयुष योग सहायक दीपक बडोला हिस्सा लेंगे। योग महोत्सव 2023 का उत्सव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए 100-दिवसीय उलटी गिनती की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है और यह योग के क्षितिज को व्यापक बनाने के लिए योग केंद्रित गतिविधियों में भाग लेने के लिए जनता को जागरूक और प्रेरित करता है।
आयुष योग सहायक दीपक बडोला ने बताया कि दिल्ली में चल रहे योग महोत्सव की योग   वर्कशॉप में जिले की तरफ से मेरा नाम देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर विनोद पुंडीर जी का धन्यवाद करता हु। ये मेरे लिए एक अच्छा मौका है।  दीपक बडोला ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए मात्र 100 दिन रह गए है इस   100 दिन की शुरवात के लिए दिल्ली में योग महोत्सव बनाया जा रहा है। जिस प्रकार यमुनानगर जिले के योग सहायको ने 75 लाख सूर्यनमस्कार अभियान को सफल बनाने में दिन रात मेहनत की थी उसी प्रकार इस वर्ष होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शुरुवात भी धमाकेदार होगी। हरियाणा के यमुना नगर में योग का प्रचम लहरायेगा। जो जिम्मेदारी आयुष विभाग द्वारा मुझे दी गई है में उसको बखूबी निभाऊंगा।