अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज
अक्षरा सिंह छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आई हैं
![अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202311/image_750x_6557010168dee.jpg)
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज हो गया है।अक्षरा सिंह छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आई हैं, जिसे प्रजक्ता शुक्रे ने कंपोज किया है। छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा,मैंने अब तक कईं छठ गीत गाएं हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है।इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार मनोज यादव के काव्य छंदों पर आधारित है।