संजीव खन्ना की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के डेराबस्सी पहुचने पर किया भव्य स्वागत

पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने दी प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी

संजीव खन्ना की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के डेराबस्सी पहुचने पर किया भव्य स्वागत
जीरकपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर पंजाब भाजपा के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी व पंजाब भाजपा के सूबा प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा कोर कमेटी मैंबर केवल सिंह ढिल्लों, जिला मोहाली प्रधान संजीव वशिष्ठ का डेराबस्सी के समगोली पहुचने पर डेराबस्सी विधानसभा के भाजपा नेता, प्रदेश सचिव, वित्त कमेटी मैंबर व जालंधर भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी संजीव खन्ना की अगवाई में डेराबस्सी विधानसभा के सभी मंडल प्रधानों व पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोगों तक स्वास्थ्य बीमा दुर्घटना बीमा और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की सुविधा पहुंचाने को लेकर जानकारी दी।
इस अवसर पर बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा प्रगतिशील जीवंत और स्थिर भारत के पथ पर अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और करुणा है जो इस सोच के मूल में है। केंद्र में योजनाएं जरूरतमंदों और वंचितों की मदद के लिए बनाई गई हैं। इस मौके संजीव खन्ना ने कहा कि संकल्प यात्रा योजना के तहत केंद्र सरकार ने हर एक विधान सभा में एक वैन भेजी है। इस वैन के साथ 16 विभागों के नोडल अधिकारी भी है। जोकि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। जिन्हें केंद्र की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह पात्र है तो उनका फार्म भरने में मदद भी करते हैं। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई सेवा के तहत अब साल में 20 रुपये देने पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। जबकि 396 रुपये में 10 लाख का दुर्घटना बीमा मिल सकता है।उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना जैसी कई योजनाएं हैं जो छोटे उद्यमियों और कुशल श्रमिकों और विशेषकर महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपये प्रदान करती हैं।
संजीव खन्ना ने कहा कि भारती जनता पार्टी इन योजनाओं को राज्य के हर गांव और कोने-कोने तक पहुंचाएगी और लोगों को इसके फायदों से अवगत कराएगी। उन्होंने इस यात्रा को राजनीतिक यात्रा न बताते हुए कहा कि इससे देश के हर नागरिक को फायदा होगा। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी के लिए कार्ड बनाए जाएंगे। विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण वितरण किया जाएगा और प्रशिक्षण के अलावा ऋण भी दिया जाएगा। संजीव खन्ना ने कहा की प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन पांच सौ रुपये का वजीफा भी दिया जाता है। उन्होंने भ्रष्ट राज्यसभा सदस्य को शरण देने के लिए कांग्रेस की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि यह लोगों को देखना है कि आर्थिक रूप से पिछड़ों के उत्थान के प्रयासों के लिए कौन जिम्मेदार है और कौन सी पार्टी लूटने और चोरी करने में विश्वास करती है। इस अवसर पर जरनल सैक्टरी परमिंदर बराड़, रविन्द्र राठौर, ओबीसी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान रविन्द्र वैष्णव, प्रदेश कार्यकारिणी के नेता जसमेर राणा, मंडल प्रधान प्रदीप शर्मा, नवीन सांगवान, सुरेश खटकड़, अमन राणा, सुखदेव राणा, गुरमीत टिवाणा, जगजीवन मेहता, दशरथ राणा, सतीश नगला, बिट्टू, राजपाल राणा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व अन्य सभी अंगों के प्रधान व बड़ी गिनतीं में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।