भाजपा, जजपा, इनेलो नेता कांग्रेस में शामिल

यहां प्रदेश पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस विधायक दल और विधानसभा में विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते उन्हें मान सम्मान देने का भरोसा दिया।

भाजपा, जजपा, इनेलो नेता कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ - हरियाणा कांग्रेस को सोमवार को उस समय और ताकत मिली जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कम से कम 20 नेता और उनके समर्थक अपने दलों को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये।

यहां प्रदेश पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस विधायक दल और विधानसभा में विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते उन्हें मान सम्मान देने का भरोसा दिया। उन्होंने इन नेताओं से फील्ड में उतरकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से भाजपा नेता जसबीर (चेयरमैन, नगरपालिका जुलाना), पूर्व पार्षद महिपाल नागर (बारह प्रधान, धानक समाज, जुलाना), भाजपा नेता संदीप (पार्षद वार्ड नं- 4), जींद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांचाल (पार्षद वार्ड नं-9 और प्रधान कामगार यूनियन जुलाना), रणबीर जांगड़ा (पार्षद वार्ड नं-11, जुलाना), जजपी नेता रामकला (पार्षद वार्ड नं-12, जुलाना), भाजपा नेता और समाजसेवी सुभाष, जजपी नेता गौतम लाठर करसोला, ठेकेदार बंटी दलाल (समाजसेवी), बिरेंद्र लाठर (समाजसेवी), देवेंद्र लाठर (समाजसेवी) हैं।

इससे पहले इनेलो के भिवानी हलके के प्रधान कुलवंत कटारिया, आम आदमी पार्टी, भिवानी हलके के प्रधान तकदीर ग्रेवाल आर्य, जजपी नेता रोशन लाल आर्य, पप्पू नम्बरदार और तकदीर ग्रेवाल आर्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद श्री हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से दुखी है। यही वजह है कि सत्ताधारी दलों को छोड़कर नेता और कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ग इस गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की कल्याणकारी सरकार बनाना चाहता है।