मस्जिद के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी

11 मार्च को समाज के सभी लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद अपने घर चले गए थे।

मस्जिद के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी
यमुनानगर । चोरों ने रहमानिया मस्जिद बीबीपुर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव बीबीपुर निवासी अताउरर  रहमान ने बुडिया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में ही मस्जिद है। 11 मार्च को समाज के सभी लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद अपने घर चले गए थे। दोपहर तीन बजे जब लोग वापस आए तो मस्जिद का लगा ताला टूटा हुआ था। इसके साथ ही मस्जिद में रखे लॉकर खुले पड़े थे। जांच करने पर लॉकर से करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।