कांग्रेस के जिला युवा सचिव रवि कुमार अपने साथियों के साथ आप में हुए शामिल

बुधवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में खुरला किंगरा कस्बे के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विशाल रैली निकाली।

कांग्रेस के जिला युवा सचिव रवि कुमार अपने साथियों के साथ आप में हुए शामिल

जालंधर - पंजाब में जालंधर के कांग्रेस जिला युवा सचिव रवि कुमार आज अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

बुधवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में खुरला किंगरा कस्बे के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान मान सरकार के कार्यों से प्रभावित कांग्रेस जिला युवा सचिव रवि कुमार अपने साथियों के साथ आप में शामिल हो गए।

इस अवसर पर पंजाब ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, ‘आप’ पंजाब के राज्य सचिव राजविंदर कौर थिआडा, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, मंडी बोर्ड के चेयरमैन मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। यहां होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत होती जा रही है।

श्री हरचंद सिंह बरसट ने रवि कुमार और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर के सभी क्षेत्रों के लोगों में आम आदमी पार्टी के लिए बहुत उत्साह है। इस बार जालंधर इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर हलके के लोग पंजाब विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पारंपरिक पार्टियों को हरा कर आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।