कर्मचारी संघ ने मांगों को ज्ञापन अधिकारी को सौंपा

जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज ने की

कर्मचारी संघ ने मांगों को ज्ञापन अधिकारी को सौंपा

सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांगों का एक ज्ञापन जिला विकास पंचायत अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। प्रदर्शन में लगभग तमाम विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी गोहाना रोड जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यूनियन कार्यालय के प्रांगण में इकट्ठे हुए। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज ने की।

संचालन जिला सचिव सुनील दत्त ने किया। इसमें राज्य कमेटी के नेता रानी गहलावत, विजेंद्र चहल, रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव जय भगवान दहिया, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य सचिव ओमप्रकाश मलिक, बिजली विभाग के सर्कल सेक्रेटरी देवेंद्र दहिया, विजेंद्र कादियान, हुड्डा वर्कर यूनियन के प्रधान महेश सपड़ा, एमपीएचडब्ल्यू यूनियन के जिला प्रधान सहदेव सांगवान, खरखौदा के रमेश मलिक, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला सचिव ओमप्रकाश मलिक, कच्चे कर्मचारियों के नेता जोगिंद्र कथुरा, ब्लॉक के प्रधान दिलावर चहल, अर्जुन मलिक, धर्मपाल मलिक, आईटीआई के नेता भूपेंद्र, फायर के नेता व राई ब्लाक के प्रधान संदीप तूर, महेंद्र सैनी, कुलदीप, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा, राजा भाई, मेकेनिकल के नरेश कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाई जाए, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती से भरा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाए, विभागों में बढ़ते निजीकरण पर रोक लगाई जाए, शिक्षा नीति 2020 को लागू न किया जाए, शर्म कानूनों में संशोधन को वापस लिया जाए आदि मांगों को लेकर निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल 2023 को ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर दिल्ली संसद मार्ग पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बढ़-चढ़कर भाग लेगा, जिसमें सोनीपत से सैकड़ों कर्मचारी जाएंगे। मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य उप महासचिव व सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सीलकराम मलिक ने भी प्रदर्शनकारियों को उपायुक्त कार्यालय पर संबोधित किया।