इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 281 रन का लक्ष्य

कमिंस और लियोन ने चार-चार विकेट झटके

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 281 रन का लक्ष्य

बर्मिंघम : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन सोमवार (19 जून) को इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 273 रन पर सिमट गई। इससे पहले उसने पहली पारी में आठ विकेट पर 393 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड को सात रन की बढ़त पहली पारी में मिली थी। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 273 रन पर सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य रखा है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्राउली सात रन, बेन डकेट 19 रन, ओली पोप 14 रन, जो रूट 46 रन, हैरी ब्रूक 46 रन, कप्तान बेन स्टोक्स 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लोअर मिडिल ऑर्डर में जॉनी बेयरस्टो ने 20 रन, मोईन अली ने 19 रन, ओली रॉबिन्सन ने 27 रन और जेम्स एंडरसन ने 12 रन की पारी खेली। स्टुअर्ट ब्रॉड 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड को एक-एक विकेट मिला। नाथन लियोन ने ओली रॉबिंसन को आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। रॉबिंसन ने 44 गेंद पर 27 रन बनाए। लियोन की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 271 रन की हो गई है।

मोईन अली इस मैच में बल्ले से फेल रहे। वह दूसरी पारी में 19 रन बनाकर आउट हो गए। मोईन ने 31 गेंदों का सामना किया। जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 252 रन की हो गई है।

इंग्लैंड को दोहरा झटका लगा है। 46वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो और 49वें ओवर में कप्तान बेन स्टोक्स आउट हो गए।  नाथन लियोन ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बेयरस्टो ने 39 गेंद पर 20 रन बनाए। उनके बाद कप्तान स्टोक्स भी चलते बने। स्टोक्स को 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 66 गेंद पर 43 रन बनाए। इंग्लैंड ने फिलहाल सात विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में उसकी कुल बढ़त 222 रन की हो गई है। मोईन अली के साथ ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की टीम को एक बड़ी साझेदारी की आवश्यकता है। पांच विकेट गिर जाने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। स्टोक्स ने 22 और बेयरस्टो ने चार रन बना लिए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 40 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन है। इंग्लैंड को पांचवां झटका हैरी ब्रुक के रूप में लगा। वह 52 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रुक को नाथन लियोन ने मार्नश लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड को चौथा झटका नाथन लियोन ने दिया। उन्होंने जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रूट 55 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ने चार विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 45 और बेन स्टोक्स आठ रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में तीसरा झटका लगा है। ओली पोप 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। पोप को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जो रूट 38 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद हैं। हैरी ब्रुक एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।