कृषि विभाग की वैबसाईट पर सहायता राशि हेतु पंजीकरण अवश्य करवाए किसान : उपायुक्त

सुपर सीडर, रोटावेटर, रिवर्सिबल प्लो, हैरो इत्यादि कृषि यन्त्रों की मदद से फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने का कार्य किया, विभाग द्वारा सहायता राशि हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित की गई

कृषि विभाग की वैबसाईट पर  सहायता राशि हेतु पंजीकरण अवश्य करवाए किसान : उपायुक्त
यमुनानगर उपायुक्त राहुल हुड्डïा ने बताया कि गत 2 वर्षों से किसानों में धान के फसल अवशेषों को न जलाने हेतु प्रेरित करने के लिए कृषि यन्त्रों की मदद से फसल अवशेषों का प्रबन्धन करने वाले किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा 1000 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जा रही है। पहले यह राशि केवल उन किसानों को दी जा रही थी जो किसान स्टंा बेलर के माध्यम से गांठे बनवाकर अपनी फसल अवशेषों का प्रबन्धन कर रहे थे। परन्तु इस वर्ष से उन किसानों को भी इस सहायता राशि का लाभ दिया जायेगा जिन किसानो ं ने अपने फसल अवशेषों में आग न लगाकर अपितु सुपर सीडर, रोटावेटर, रिवर्सिबल प्लो, हैरो इत्यादि कृषि यन्त्रों की मदद से फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने का कार्य किया है। उन्होनें ऐसे सभी किसानों से आह्वान किया कि वह कृषि विभाग की वैबसाईट पर इस सहायता राशि हेतु पंजीकरण अवश्य करवाए व इस योजना का लाभ उठाए। 
उप कृषि निदेशक प्रदीप मील ने बताया कि विभाग द्वारा सहायता राशि हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित की गई है। अत: किसान सहायता राशि हेतु निर्धारित तिथि तक विभागीय पोर्टल डब्लयूडब्लयूडब्लयूडाटएग्रीहरियाणाडाटजीओवीडाटइन पर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। उक्त तिथि के बाद विभाग द्वारा पोर्टल बन्द कर दिया जायेगा। उन्होनें बताया कि जो किसान पोर्टल पर अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके है, ऐसे किसान अपने दावा पत्र के साथ मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पंजीकरण, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक की प्रति संलग्न करके दावा पत्र सम्बन्धित खण्ड कृषि अधिकारी के कार्यालय में 20 दिसम्बर 2022 तक जमा करवाएं। इसके उपरान्त सम्बन्धित सरपंच/नम्बरदार, पटवारी, ग्राम सचिव व बी.ऐ.ओ/बी.टी.एम./ऐ.टी.एम. के द्वारा किए गए कार्य का सत्यापन करवाकर सहायता राशि जारी करने उनके दावा पत्र उच्च
कार्यालय में भेज दिये जाएगें। 
सहायक कृषि अभियंता, यमुनानगर डॉ. विनीत कुमार जैन ने बताया कि जिला यमुनानगर में लगभग 5600 किसानों द्वारा 33 हजार एकड़ में फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु दी जाने वाली सहायता राशि के लिए पंजीकरण किया गया है। जिस हेतु लगभग 3.5 करोड़ रूपये की राशि किसानों को सहायतार्थ  दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक अथवा सहायक कृषि अभियन्ता, यमुनानगर के कार्यालय में अथवा दुरभाष नम्बर 01732-298096 पर संपर्क कर सकते हैं।