अयोध्या में राम मंदिर पहरावर में परशुराम मंदिर बनेगा

23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर में होगा परशुराम जयंती का आयोजन , आम आदमी के साथ जयहिंद का सभी राजनीतिक दलों को न्योता, 36 बिरादरी के सहयोग से की जाएगी मंदिर निर्माण की शुरुआत,सभी फरसा लेकर पहुंचे

अयोध्या में राम मंदिर पहरावर में परशुराम मंदिर बनेगा

कुरुक्षेत्र - नवीन जयहिन्द धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने आसपास के 10 जिलों (पानीपत, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अम्बाला, जींद, पंचकूला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र) की ब्राह्मण धर्मशालाओं एवं सभाओं के प्रधान व समाज के प्रतिनिधियो के साथ बैठकर एक मीटिंग की और सभी को आगामी रविवार 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में होने जा रही भगवान् परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम का पीले चावल देकर न्योता दिया। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि हम सभी 36 बिरादरी को न्योता देंगे जिसमे से गड़रिया समाज धर्मशाला, जोगी समाज धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, कश्यप राजपूत धर्मशाला, जाट धर्मशाला आदि में पीले चावल देकर 23 अप्रैल परशुराम जयंती का न्यौता दिया। इस मौके पर प्रधान जिले सिंह पिचोलिया, पहलवान पवन शर्मा, प्रधान राम रत्न शर्मा पानीपत, सिया राम शास्त्री प्रदान जींद, डॉ. ओमनारायण शर्मा, हरी नारायण शर्मा, मनोज त्यागी, सुभाष शर्मा, आईडी भारद्वाज, श्याम लाल शर्मा प्रधान, वासुदेव शर्मा, सत्यनारायण शर्मा करनाल, यशपाल शर्मा कुरुक्षेत्र, जोनार्धन शर्मा करनाल, विक्की शर्मा कैथल, एमपी शर्मा पंचकूला, वीरेंद्र त्यागी यमुनानगर, राजेन्द्र कौशिक अम्बाला, सतबीर शर्मा कैथल, संदीप मुदगिल कुरुक्षेत्र आदि मौजूद रहे।

जयहिन्द ने कहा परशुराम जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को पहरावर की जमीन पर ही दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से हवन  का आयोजन  किया जाएगा, नवीन  जयहिंद ने बताया की हम  पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच , सरपंच ,पार्षद  विधायक , सांसद , मंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री , मुख्यमंत्री व  सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे है। और सभी से अपील है की भगवान् परशुराम के मंदिर व मूर्ति निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति जरूर डाले , जयहिंद ने आगे बताया की आयोजन पहरावर की उसी जमीन पर होगा जिसको फरसाधारियो ने सर्वसमाज के साथ मिलकर फरसे के दम  पर सरकार के कब्जे से छुड़वाया था।  जयहिंद ने आगे कहा की जन्मोत्सव में शामिल होने वाले सभी लोग फरसा लेकर पहुंचे क्यूंकि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर  इस बार चढ़ावा और प्रसाद भी ख़ास होगा इस बार भगवान को फरसे प्रसाद स्वरूप चढ़ाये जायेंगे साथ ही फरसे और देसी घी का प्रसाद ही  बांटा जायेगा।   जयहिंद ने  सभी से अपील की है  कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोग  एक  ईंट एक नोट लेकर पहुंचे जो मंदिर / मूर्ति बनवाने में इस्तेमाल किये जायेंगे। जयहिंद ने बताया की इस  बार हरियाणा  सहित  यूपी , दिल्ली  , राजस्थान , उत्तराखंड , हिमाचल   यहाँ  तक की  जम्मू - कश्मीर से भी भगवान  परशुराम के  भक्त भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।   जयहिंद ने बताया की भगवान् परशुराम ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था श्री राम को धनुष बाण व् कृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया था वह  शिव शंकर के सबसे बड़े भक्त थे , वो गौ भक्त व् न्याय के देवता थे इसलिए जयंती में सभी पीड़ित लोग जो भी शासन -प्रशासन से समस्या ग्रस्त है उन सब लोगो को बुलावा भेजा जा रहा है , वो अपनी समस्याएं आके रखे अपनी समस्या के साथ अपना नाम पता व् फ़ोन नंबर जरूर लिखे समस्याओं के लिए आयोजन स्थल पर ढोल रखा जायेगा जिसमे सभी पीड़ित अपनी शिकायत जमा करा सकते है जिन शिकायतों को कार्यक्रम के बाद सरकार के सामने रखा जायेगा।  आयोजन के लिए जयहिंद ने एक  नंबर भी जारी किया है (7027822822 )जिसपर कॉल के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते है।  जयहिंद ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भाईचारे को बढ़ावा देना है।  समाज में एकता और भाईचारा बना रहे यही हमारा उदेश्य है।  यह कार्यक्रम इतिहास के पन्नो में एक सुनेहरा अध्याय जोड़ेगा।

हेलीकॉप्टर से होगी फूलो की वर्षा , चढ़ावे और प्रसाद में बांटे जायेंगे फरसे

जयहिंद ने बताया की इस बार फरसाधारियो को चढ़ावे और प्रसाद के रूप में भी देसी घी के प्रसाद के साथ फरसे भी दिए जायेंगे , साथ ही कार्यक्रम में शामिल भगवान् के सभी भक्तो पर हेलीकाप्टर से फूलो की वर्षा कराई जाएगी।

 
सरकार और सिस्टम से पीड़ितों के लिए बनाया जायेगा शिकायत केंद्र

नवीन जयहिंद ने बताया की कार्यक्रम स्थल में एक ढोल रखा जायेगा जिसमे सिस्टम व सरकार से से पीड़ित लोग अपनी समस्याएं लिख कर डाल सकते है। जयहिंद ने कहा है की सभी पीड़ित शिकायत पत्र पर अपना नाम पता व फ़ोन नंबर अवश्य लिखे। जयहिंद ने सभी राजनैतिक व् समस्जिक दलों को भी न्यौता दिया है। जो लोग ये कहते है कि जयहिन्द ब्राह्मणों की राजनीति कर रहा है उनके लिए जयहिन्द ने कहा कि इन मुद्दों को उठाने व इनका समाधान करवाने से 36 बिरादरी के भला हुआ है