काश, हमारे यहां भी भारत जैसे सैन्य अधिकारी होते... जब भारतीय सेना के बर्ताव के कायल हो गए थे पाकिस्तानी

पाकिस्तानी सैनिकों में से ज्यादातर लोगों का ये कहना था

काश, हमारे यहां भी भारत जैसे सैन्य अधिकारी होते... जब भारतीय सेना के बर्ताव के कायल हो गए थे पाकिस्तानी

काश:  पाकिस्तान में भी भारत जैसे सैन्य अधिकारी होते। 1971 में युद्ध में बंदी बने 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों में से ज्यादातर लोगों का ये कहना था। इन पाकिस्तानी सैनिकों और अफसरों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। इन सैनिकों को सेना की मध्य कमान की निगरानी में रखा गया था और इसके कमांडिग ऑफीसर (सीओ) लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत थे। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत की स्मृति व्याख्यानमाला में बोलेत  हुए 52 वर्ष पूर्व हुए युद्ध के बाद की स्थितियों के बारे में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बात की। जरनल मनोज पांडे ने साल 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध का जिक्र किया।