अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने वाले गिरफ्तार, 17 हुक्के बरामद

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की, तंबाकू के फ्लेवर भी पकड़े

अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने वाले गिरफ्तार, 17 हुक्के बरामद

अमृतसर -थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने अवैध तरीके से हुक्का बार चला रहे बार के मालिक नितेश उबय निवासी गली राधा वल्लभ बेरी गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान वहां से 17 हुक्के और कई तंबाकू के फ्लेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने टीम के साथ विशाल मेगामार्ट के पास नाका लगाया था। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक ब्लाइंड टाइगर हाल में अवैध रूप से हुक्का बार चला रहा है। इसके बाद उस जगह पर जब छापामारी की गई तो वहां से 17 हुक्के बरामद किए गए। इसके अलावा हुक्का बार के मालिक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लूटपाट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

थाना रामबाग की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। उनकी पहचान साजन सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर व गुरजीत सिंह निवासी फतेह चौक दोनों तरनतारन के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर राजविंदर ने बताया कि पुलिस चौकी बस स्टैंड के एएसआइ कुलवंत सिंह ने दोनों आरोपितों को दबोचा। गुरजीत के खिलाफ तरनतारन में पहले भी दो लूट के केस दर्ज हैं। उनसे एक बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ है।