भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बनाया दबदबा, ईरान के जहाज से किया बड़ा रेस्क्यू

इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बनाया दबदबा, ईरान के जहाज से किया बड़ा रेस्क्यू

अरब सागर : में भारतीय नौ सेना का शौर्य देखने को मिला है। भारतीय नौसेना ने बीते 24 घंटों में ही अरब सागर में दो जहाजों का रेस्क्यू किया है। इन जहाजों को लुटेरों से बचाया गया है। नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानियों और दूसरे जहाज से 17 क्रू मेंबर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।  

इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना ने सोमवार को 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलता से बचाने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि सोमाली समुद्री डाकूओं से एक ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज, एफवी इमान को बचाने के बाद भारतीय नौसेना ने इस दूसरे बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सोमालिया के पूर्वी तट और खाड़ी के साथ समुद्री डाकुओं और समुद्री डकैतों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस जहाज में 17 क्रू मेंबर्स शामिल थे।