इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा 87वें दिन हांसी , नारनौंद पहुंची

यात्रा का लोगों ने जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अभय सिंह ही सत्य है, इनेलो पार्टी जिंदाबाद, के गगनभेदी नारे लगाते हुए संकल्प लिया कि वे अब हरियाणा सत्ता परिवर्तन करके ही चैन से बैठेंगे।

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा 87वें दिन हांसी , नारनौंद पहुंची

हांसी - इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला 87वें दिन की ‘हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा’ लेकर रविवार को हिसार जिला के हलका हांसी और नारनौंद पहुंचे।

यात्रा का लोगों ने जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अभय सिंह ही सत्य है, इनेलो पार्टी जिंदाबाद, के गगनभेदी नारे लगाते हुए संकल्प लिया कि वे अब हरियाणा सत्ता परिवर्तन करके ही चैन से बैठेंगे। लोगों के भारी उत्साह का क्षेत्र के अन्य गांवों में भी व्यापक प्रभाव पड़ा और वे भी अभय चौटाला के साथ कदमताल मिलाते हुए यात्रा का हिस्सा बने। लोग हाथों में पार्टी के प्रतीक ध्वज को हाथों में उठाए और नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

श्री चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन के सहयोगी दलों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना होगा क्योंकि प्रदेश की जनता ने अब देश और प्रदेश में परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अब देश एवं प्रदेश की सरकारों के खिलाफ उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन पदयात्रा देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। इस बदलाव के लिए युवाओं की भूमिका अहम है और इनेलो 50 प्रतिशत टिकटें युवाओं को देगी।

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हरियाणा प्रदेश में इनेलो की सरकार ही नहीं बनेगी, बल्कि एक स्वर्णिम युग का भी आगाज होगा। पढ़े-लिखे युवा को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।

इनेलो महासचिव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ई-टेंडरिंग के मामले में सरपंचों की भावनाओं से खिलवाड़ ही नहीं कर रही, बल्कि जनता के इन प्रतिनिधियों के संवैधानिक पद का अपमान भी कर रही है। उन्होंने दोहराया कि इनेलो शासनकाल में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने शासन को जनसेवा का माध्यम माना और इनेलो आज भी अपने इसी उद्देश्य पर कायम है।