आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इजऱाइल की ऐतिहासिक जीत

इजऱाइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया

आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इजऱाइल की ऐतिहासिक जीत

येरुशलम : इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप के डिवीजन तीन ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार शाम बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ 4-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की। इजऱाइल की महिला टीम के लिए यह पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी। टीम पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल हुई थी। इजऱाइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया, जबकि बोस्निया टूर्नामेंट में 1-2 से आगे है। बोस्निया का मुकाबला शुक्रवार को टूर्नामेंट में 3-0 के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप ए में अव्वल सार्बिया से होगा।