जय-वीरू' ने ही किया था अत्याचारी गब्बर का हिसाब : कमलनाथ

य-वीरू' की जोड़ी के सुर्खियों में बने रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करते

जय-वीरू' ने ही किया था अत्याचारी गब्बर का हिसाब : कमलनाथ

भोपाल:  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में आज शोले फेम 'जय-वीरू' की जोड़ी के सुर्खियों में बने रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि 'जय और वीरु' ने ही 'अत्याचारी गब्बर सिंह' का हिसाब किया था।
श्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'शिवराज जी, जय और वीरु ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाक़ी आप समझदार हैं...'
इसके पहले श्री चौहान ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि कांग्रेस की 'जय-वीरू' की जोड़ी के बीच लूट के माल के बंटवारे का झगड़ा है। समझा जा रहा है कि उनका ये बयान श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था।