मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा के प्रवास पर
इसके बाद वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
![मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा के प्रवास पर](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202401/image_750x_6597a27675bcc.jpg)
रीवा : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा के प्रवास के दौरान यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सबसे पहले जन आभार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यहीं वे विभिन्न बैठकों में भी शामिल होंगे।इसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय में कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में रीवा संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।