महाराष्ट्र के राज्यपाल ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

कहा, “क्रिसमस का त्योहार हमें ईसा मसीह के महान जीवन और शिक्षाओं की याद दिलाता है

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने सोमवार को महाराष्ट्र के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, “क्रिसमस का त्योहार हमें ईसा मसीह के महान जीवन और शिक्षाओं की याद दिलाता है। प्रभु यीशु का जन्मदिन राष्ट्रों के बीच शांति का माहौल पैदा करे और लोगों के बीच मित्रभाव और सद्भावना को बढ़ावा दे।” श्री बैस ने कहा, “मैं लोगों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देता हूं।”