मोदी सरकार ने किया समग्र विकास : दिनेश प्रताप

मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ

मोदी सरकार ने किया समग्र विकास : दिनेश प्रताप

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरूवार को कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है और लगभग 190 देश भारत की विरासत से जुडक़र उसका सम्मान कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पिछले नौ साल में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर अच्छा काम किया है, अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए हैं। आज भारत की 140 करोड़ की आबादी के लिए जरूरत की चीजें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाती थी, लेकिन आज मोदी सरकार समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है। हर घर शौचालय, हर गरीब को पक्का मकान, गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। किसानों के आय में भी काफी वृद्धि हुई है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, आज भारत को कोई टेड़ी नजर से नहीं देख सकता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था वाला देश हो गया है, जिस भारत की अर्थव्यवस्था 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में फ्रिजाइल फाइबर में थी, आज वर्ल्ड टॉप फाइव में है। भारत के अर्थव्यवस्था 3.30 मिलियन डॉलर को पार कर गई है।