मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान : शिवप्रकाश

यूपी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर चित्र प्रदर्शनी की सराहना की

मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान : शिवप्रकाश

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने आज कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। दुनिया के संपूर्ण देश भारत के साथ चल रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत का दुनिया में मान बढ़ रहा है। शिवप्रकाश ने यह बात यहां प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कही। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर चित्र प्रदर्शनी की सराहना की।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुजरात में 15 वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 9 वर्षों से जो काम किया है, उस पर आधारित प्रदर्शनी का आज उद्घाटन कर संपूर्ण समाज के लिए समर्पित किया है। सौभाग्य से जी-20 एवं चन्द्रयान की लॉचिंग का जो यशस्वी काम हुआ है एवं प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को जो सुविधा उपलब्ध कराई है वह देश के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष राज बंसल, राहुल राजपूत, जिला मंत्री अनिल पचौरी, निखलेश मिश्रा, महेन्द्र दवे, सतीष विश्वकर्मा, अखिलेश खण्डेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा श्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनायेगी। इसकी शुरूआत आज से हो गई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत आयुष्मान भव के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के हितग्राही प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करेंगे। इस दौरान रक्तदान से लेकर स्वच्छता अभियान और बस्ती संपर्क के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।