ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छ के हमले से एक व्यक्ति घायल

इस हमले में उनके बांह और पीठ पर चोटें आई है

ऑस्ट्रेलिया में मगरमच्छ के हमले से एक व्यक्ति घायल

कैनबरा : आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में एक मगरमच्छ के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। डार्विन के दक्षिण में लिचफील्ड नेशनल पार्क के एक प्रसिद्ध स्थान वांगी फॉल्स में सोमवार को एक व्यक्ति (67) तैर रहा था। उसी दौरान, मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके बांह और पीठ पर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी तनेका स्टारर उन्हें पास के ही एक बैचलर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। बाद में, उन्हें रॉयल डार्विन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पर्यावरण, पार्क और जल सुरक्षा विभाग में उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई पार्क के प्रमुख डीन मैकएडम ने कहा कि जब तक अधिकारी जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेते, तब तक वांगी फॉल्स पर जाना प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि यह 2023 में यह चौथा मगरमच्छ हमला है। पूरे एनटी में जलमार्गों से 160 से अधिक मगरमच्छों को हटा दिया गया है, जिनमें जनवरी में वांगी फॉल्स का भी एक मगरमच्छ शामिल है।