हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

पुरानी रंजिश के चलते कल शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी

हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के मोहरवा गांव में दो पक्षों के बीच हुयी हिंसक झड़प मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कल शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले गया। इनमें किशोरीलाल पाधरी की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। वहीं दो अन्य गंभीर घायलों को सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।