लतीफपुरा में आम आदमी पार्टी के दिए गए जख्म भूले नहीं हैं लोग: भाजपा

सुश्री जयसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ‘सबके साथ सबके विकास’ की नीति पर कार्य कर रहे हैं।

लतीफपुरा में आम आदमी पार्टी के दिए गए जख्म भूले नहीं हैं लोग: भाजपा

जालंधर - पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला प्रदेश महामंत्री मोना जयसवाल मंगलवार को कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई और नुक्कड़ बैठकों से लोगों को भाजपा की सोच और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी दी।

सुश्री जयसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ‘सबके साथ सबके विकास’ की नीति पर कार्य कर रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कम कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान समृद्धि योजना जैसी अनेक सुविधाएं जनता को अर्पित हैं। बदलाव के नाम पर पंजाब की सत्ता संभालने वाले श्री केजरीवाल की टीम ने एक साल में ही पंजाबियों की हाय तौबा करवा दी है। पंजाबियों से बड़े-बड़े वादे कर पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। हर दिन पंजाब में हत्याएं, लूटपाट, फिरौती मांगने वालों का डर, नशे से मर रहे नौजवानों पर राज्य सरकार खामोश है। जालंधर के व्यपारी टिम्मी चावला हत्याकांड में उनके पीड़ित परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं मिला और मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के ड्राइवर बन कर दूसरे प्रदेशों में घूम रहे हैं और पंजाब के सरकारी पैसे का जम कर दुरुपयोग कर रहे हैं।

सुश्री जयसवाल ने कहा कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आएंगे। लोग लतीफपुरा में पंजाब सरकार द्वारा उजाड़े गए परिवारों तथा उनके जबरन गिराए गए घरों को नहीं भूले है। जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में एक तरफा भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विकास के पहिये को मजबूती देंगे, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित होकर जन जन से सम्पर्क कर रहा है।