हरियाणा में भाकपा का एक मई से राजनीतिक जनजागरण अभियान

यह निर्णय आज स्थानीय सेठ तुलाराम धर्मशाला में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल की एक बैठक में लिया गया।

हरियाणा में भाकपा का एक मई से राजनीतिक जनजागरण अभियान

सिरसा - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा ) जन मुद्दों को लेकर हरियाणा में एक मई से 15 मई तक राजनीतिक जन जागरण अभियान चलाएगी।

यह निर्णय आज स्थानीय सेठ तुलाराम धर्मशाला में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने की जबकि पार्टी के राज्य सह सचिव तिलक राज विनायक ने पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। भाकपा के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने गत दिवस पुडूचेरी में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नैशनल कौंसिल में लिये गए फैसलों की जानकारी दी।

कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि भाकपा की स्पष्ट समझ है कि केन्द्र और हमारे राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकार की नव उदारवादी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी बढी़ है, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा नेताओं के घरों में करोडो़ - करोडो़ रुपयों की नगदी मिल रही है लेकिन ईडी और दूसरी एजेंसियां विपक्षी नेताओं के घरों पर छापे मार रही है।

कामरेड कश्यप ने कहा कि मजदूरों, किसानों गरीबों के मुद्दों तथा देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए भाकपा ने 14 अप्रैल से 15 मई तक देश भर में पदयात्रा कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है।

बैठक में विचार विमर्श के बाद इस फैसले की रोशनी में हरियाणा में एक मई से 15 मई तक राजनीतिक अभियान चलाने का फैसला किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी, देशविरोधी, संविधान विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने और शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मनरेगा एवं अन्य सामाजिक कार्यो के लिए आवंटित राशि बढाने की मांग को लेकर भारी संख्या में सभाएं, नुक्कड मिटिंग की जायेंगी। बैठक में राज्य में विशेष फंड संग्रह अभियान चलाने और 31 मई तक पार्टी के नये सदस्य बनाने का फैसला किया गया। बैठक में तिलक राज विनायक, सत्येन्द्र गिरि, अश्वनी कुमार बक्शी एडवोकेट, रुप सिंह, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, मनीराम, राम रतन एडवोकेट, प्रेम लसिंह,, हरभजन सिंह विर्क, जगरुप सिंह, माम चंद सैनी,प्रीतपाल सिद्धू, जमशेद राणा, रामेश्वर पाल आदि ने विचार विमर्श में भाग लिया।