पुरोहित ने प्रदेशवासियों को दी अम्बेडकर जयंती की बधाई

श्री पुरोहित ने गुरुवार को यहां अपने संदेश में कहा “बाबा साहेब ने हमेशा लोगों के हितों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय समस्याओं के समाधान की परिकल्पना की।

पुरोहित ने प्रदेशवासियों को दी अम्बेडकर जयंती की बधाई

चंडीगढ़ - पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

श्री पुरोहित ने गुरुवार को यहां अपने संदेश में कहा “बाबा साहेब ने हमेशा लोगों के हितों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय समस्याओं के समाधान की परिकल्पना की। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान का प्रारूप तैयार करने में उनका योगदान अद्वितीय है। उनका समूचा जीवन सामाजिक न्याय, समानता तथा गरीबों और समाज के शोषित वर्गों के उद्धार के लिये समर्पित रहा। उनका दिखाया गया मार्ग बंधुत्व, करुणा और समानता की भावना को मजबूत करता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, इस दिन हम डॉ. अम्बेडकर के जीवन और विचारों से सीखने और उनकी शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लें।”