रेखा वाल्मीकि बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव

भाजपा ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं

रेखा वाल्मीकि बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव

लाडवा  - भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी व अन्य संगठन पदाधिकारियों द्वारा भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश व जिला स्तर का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें रेखा वाल्मीकि को प्रदेश का सचिव बनाया गया। जिससे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेखा वाल्मीकि ने कहा कि उन्हें भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, रविंदर राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रभारी बहन संतोष यादव व अन्य पदाधिकारियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व आभार व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारों पर चलती है। जबकि बाकी सब राजनीतिक दल वैचारिक रूप से शून्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके, राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक जैसे जटिल मुद्दों को सुलझाने जैसे  कड़े फैसले लिए हैं। जिससे देश में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान का पूरे देश में व्यापक असर हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी हैं।