ब्लिंकन, गुटेरेस ने अनाज सौदे का नवीकरण नहीं करने से रूस के बयानों पर चर्चा की

जिसमें उसने काला सागर खाद्यान्न समझौते का नवीकरण नहीं करने की बात की है

ब्लिंकन, गुटेरेस ने अनाज सौदे का नवीकरण नहीं करने से रूस के बयानों पर चर्चा की

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बातचीत कर रूस के बयानों पर चर्चा की, जिसमें उसने काला सागर खाद्यान्न समझौते का नवीकरण नहीं करने की बात की है। यह जानकारी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गुरुवार दी।

श्री मिलर ने एक वक्तव्य में कहा, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस से 17 जुलाई की समय सीमा के बाद काला सागर खाद्यान्न पहल (बीएसजीआई) का नवीकरण नहीं करने के रूस के बयानों पर चर्चा की। श्री ब्लिंकन और श्री गुटेरेस ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए बीएसजीआई के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इसके बंद करने से खाद्य आयातकों, विशेष रूप से विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बयान के अनुसार श्री ब्लिंकन ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के संदर्भ में संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस को धन्यवाद दिया।

युद्ध के बीच रूस, यूक्रेन, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने काला सागर में अनाज एवं उर्वरक निर्यात रोकने पर पिछले साल 22 जुलाई को एक समझौता किया था। इसमें तोगलीपट्टी-ओडेसा अमोनिया पाइपलाइन सहित रूसी निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और रूस के बीच एक समझौता भी शामिल था। रूस तब से इस समझौते को कई बार विस्तार दे चुका है, जो अब जुलाई के मध्य में समाप्त होने वाला है और शिकायत मिल रही है कि समझौते के ज्ञापन घटक को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा रहा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने 07 जून को कहा था कि एक यूक्रेनी तोडफ़ोड़ समूह ने खारकिव क्षेत्र में तोगलीपट्टी-ओडेसा अमोनिया पाइपलाइन में विस्फोट किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि यह विस्फोट अनाज सौदे के विस्तार को और भी जटिल बना देगा। इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने कहा कि रूस का मानना है कि 18 जुलाई ही अनाज सौदे की खत्म करने का दिन होगा।