हरियाणा राज्य एटक का 17 वां सम्मेलन भिवानी में 19-20 नवंबर को होगा : पहल सिंह तंवर

एटक का जिला स्तरीय सम्मेलन कैथल बस अड्डा पर हुआ आयोजित

हरियाणा राज्य एटक का 17 वां सम्मेलन भिवानी में 19-20 नवंबर को होगा : पहल सिंह तंवर
कैथल : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का जिला स्तरीय सम्मेलन हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के कैथल बस अड्डा परिसर में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा सम्बंधित एटक जिला प्रधान बलबीर श्योकंद, महावीर संधू डिपो प्रधान की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का मंच संचालन बलवान कूंडू जिला महासचिव महासंघ द्वारा किया गया। एटक जिला स्तरीय सम्मेलन में पहल सिंह तंवर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एटक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एटक पहल सिंह तंवर ने सम्मेलन में उपस्थित सभी कर्मचारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश-प्रदेश में सभी मुख्यालय पर एटक के 104 वें स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,जोकि 1920 में लाला लाजपत राय ने मुंबई में मजदूर वर्ग के हितो, शोषण को रोकने व भारत की आजादी की लडाई के लिए सबसे पहला संगठन का निर्माण किया गया था। एटक संगठन में समय-समय पर जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, वी.वी.गिरी आदि महान क्रांतिकारी मजदूर वर्ग की निर्णायक भूमिका निभाने वाले नेताओं ने एटक का मार्ग दर्शन करने व संघर्ष तथा आंदोलन लड़ कर भारत वर्ष को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। पहल सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य एटक का 17 वां सम्मेलन महम रोड भिवानी में 19-20 नवंबर को परशुराम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कामरेड अमरजीत कौर राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल डेलीगेट को संबोधित करके कामरेड बलदेव सिंह घणघस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एटक की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करके याद किया जाएगा।
जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित सभी कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारियों द्वारा एटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कामरेड गुरदास गुप्ता, कामरेड बलदेव सिंह घणघस पूर्व अध्यक्ष एटक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोड़वेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित एटक, नरेन्द्र सिंह काका को श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित करते हुए रोड़वेज कर्मचारी वर्ग के हितो में किए गए संघर्ष एवं आंदोलन को याद किया गया। जिला स्तरीय एटक सम्मेलन को बलबीर श्योकंद, महावीर संधू, सुशील धौंस, अमित शर्मा राज्य सह कैशियर रामफल रमाणा, अशोक वधवा, राजेंद्र मिगलानी, रजवंत सिंह, नफे सिंह पिसोल, गुरमेल सिंह भागल आदि ने भी संबोधित किया।