जापान में तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत

जापानी दैनिक मेनिची शिंबुन ने स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 07:40 बजे पुलिस को कुछ लोगों के बीच आपस में ही कहासुनी होने की सूचना

जापान में तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत

टोक्यो:  जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण शहर योकोहामा में तीन लोगों को चाकू से हमला होने पर एक की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए।
जापानी दैनिक मेनिची शिंबुन ने स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 07:40 बजे पुलिस को कुछ लोगों के बीच आपस में ही कहासुनी होने की सूचना मिली।
रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने तीन लोगों को घायल पाया। उनके पेट या पीठ पर चाकू से वार किया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कई संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है, जिससे हमला करने के पीछे के कारणों का पता लगा सकते हैं।