कोरिया में कई वाहन आपस में टकराये 14 लोग घायल
इसमें नौ लोगों को मामूली चोटें आने पर इलाज के लिए
![कोरिया में कई वाहन आपस में टकराये 14 लोग घायल](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202401/image_750x_65965fb084925.jpg)
सोल : दक्षिण कोरिया में गुरुवार तड़के कई वाहनों की टक्कर में करीब 14 लोग घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।राजधानी सियोल से लगभग 110 किमी दक्षिण में सेजोंग में एक पुल पर स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 05 बजे एक के बाद एक करीब 30 गाड़ियां टकरा गईं।
इसमें नौ लोगों को मामूली चोटें आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया कि पुलों पर काली बर्फ या सड़कों पर बर्फ की एक पतली परत पाई गई, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।