लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की लिस्ट

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को टक्कर देने के लिए पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की लिस्ट

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 'जन गर्जन सभा’ रैली के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस रैली में पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की लिफ्ट भी जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने बहरमपुर से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाया है। यूसुफ पठान कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और कृष्णा नगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा चुनाव लड़ेंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने कूचबिहार लोकसभा सीट पर जगदीश च बसुनिया को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा पार्टी ने अलीपुरद्वार लोकसभा सीट पर प्रकाशचिक बराई, जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट पर निर्मल च रॉय, दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर गोपाल लामा, रायगंज लोकसभा सीट पर कृष्णा कल्याणी, बालुरघाट लोकसभा सीट पर बिप्लब मित्रा, मालदा उत्तर लोकसभा सीट पर प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण लोकसभा सीट पर शहनाज अली राहयान, जंगीपुर लोकसभा सीट पर खलीलुर्रहमान, राणाघाट लोकसभा सीट पर मुकुटमोनी अधिकारी, बोंगाओ लोकसभा सीट पर विश्वजीत दास, बारासात लोकसभा सीट पर डॉ. काकली घोष दस्तीदार, डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर अभिषेक बनर्जी, जादवपुर लोकसभा सीट पर सयानी घोष, कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट पर सुदीप बनर्जी, हावड़ा लोकसभा सीट पर प्रसून बनर्जी, उलुबेरिया लोकसभा सीट पर सजदा अहमद और हुगली लोकसभा सीट पर रचना बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है।

घाटल लोकसभा सीट पर दीपक अधिकारी, झारग्राम लोकसभा सीट पर कालीपदा सोरेन, मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर जून मालिया, पुरिलिया लोकसभा सीट पर शांतिराम महतो, बांकुरा लोकसभा सीट पर अरूप चक्रवर्ती, बर्धमान पश्चिम लोकसभा सीट पर डॉ. सरमिला सरकार, दुर्गापुर लोकसभा सीट पर कीर्ति आजाद, आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा, बोलपुर लोकसभा सीट पर असित कुमार मल, बीरभूम लोकसभा सीट पर शताब्दी रॉय, बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर सुजाता खान, आरामबाग लोकसभा सीट पर मिताली बाग, कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर माला रॉय, बराकपुर लोकसभा सीट पर पार्थ भौमिक, हुगली लोकसभा सीट पर सुपरस्टार अभिनेत्री रचना बनर्जी, बशीरहाट लोकसभा सीट पर हाजी नुरुल इस्लाम और तमलुक लोकसभा सीट पर गायक देबांग्शु भट्टाचार्जी को उम्मीदवार बनाया है।