ममता पर गिरिराज की टिप्पणी के खिलाफ टीएमसी की महिला सांसद विरोध प्रदर्शन करेंगी

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर सिंह द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए

ममता पर गिरिराज की टिप्पणी के खिलाफ टीएमसी की महिला सांसद विरोध प्रदर्शन करेंगी

 पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस की कई महिला सांसद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने वाली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कथित ‘‘स्त्री द्वेषी’’ टिप्पणी के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर सिंह द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए कथित साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की, जिसमें भाजपा नेता ने बनर्जी का जिक्र किया और कहा, ‘‘जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये उचित नहीं है।’’

 

टीएमसी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने पर की गई टिप्पणी के लिए ग्रामीण विकास मंत्री की आलोचना की। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कुछ चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं।’’

 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारत में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में आपकी (गिरिराज) शर्मनाक और ‘स्त्री द्वेषी’ टिप्पणियां आपकी बीमार और विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं। हां, हम अपने जश्न से प्यार करते हैं। हम अपने ठुमकों से प्यार करते हैं। हम जश्न मनाते हैं कि भाजपा कभी भी बंगाल पर शासन नहीं कर सकती।