आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 जनवरी)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 जनवरी)

नयी दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1598 : राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ।

1665 : फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फरमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं।

1701 : नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।

1708 : शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

1748 : अहमद शाह दुराणी ने लाहौर पर कब्जा किया।

1757 : पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना।

1863 : आध्यात्मिक गुरु एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म।

1895 – नेशनल ट्रस्ट ब्रिटेन में स्थापित किया गया।

1908 : पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।1911 : रूस के वियर्न शहर में भूकंप आने से 250 से ज्यादा लोग मारे गए।

1915 : संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल ने महिलाओं को वोट देने का प्रस्ताव खारिज किया।

1916 : न्यूयॉर्क नौसेना यार्ड में अमेरिकी नौसेना के पनडुब्बी यूएसएस ई -2 पर एक विस्फोट में चार सैनिक मारे गए।

1931 : पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।

1934 : भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।

1942 : जापान ने तारकन की लड़ाई जीती।

1948 : महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।1954 : आस्ट्रिया में हिमस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए।

1964 : भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। यह अब तक रिकॉर्ड है।

1970 : बायफ्रा ने नाइजीरियाई नागरिक युद्ध को समाप्त किया।

1972 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 1972 को दिल्ली में हुआ।1976 : दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन।

1984 : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।

1997 : टाइगर वुड्स ने मर्सिडीज चैंपियनशिप जीती।

2004 : दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।

2005 : भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।2007 : आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ्टा के लिए नामांकित।

2008 : कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त।

2009 : ए. आर. रहमान गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2010 : हैती में आए भूकंप में 2,30,000 लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

2015 : कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।