एसएडी के दो पूर्व एमएलए बीजेपी में हुए शामिल

अमरपाल सिंह बोनी और मनमोहन सिंह ने दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता

एसएडी के दो पूर्व एमएलए बीजेपी में हुए शामिल

चंडीगढ़- पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी और मनमोहन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने कुछ दिन पहले ही शिअद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा शिअद के पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भेजा था। इसमें उन्होंने मजबूरीवश पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी है। साथ ही सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में पार्टी का संचालन सही तरीके से नहीं चलने की बात कही थी। इसके अलावा विधानसभा चुनावों के समय पार्टी को समय पढऩे पर पीठ दिखाने वाले नेताओं को हलका इंचार्ज लगाए जाने की बात भी कही है।

आप पदाधिकारी कर रही नियुक्त

गौरतलब है कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीते दिनों आप द्वारा पंजाब को बिजली के संकट में डालने की बात कही थी। उनकी इस टिप्पणी पर सीएम मान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करारा जवाब देते हुए बादल पर अपने इन्वर्टर के बिजनेस को बढ़ाने के लिए पंजाबियों को भ्रमित करने की बात कही थी। वहीं शिअद द्वारा बीते दिनों पंजाब में विभिन्न जगहों पर नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।