मध्य प्रदेश के सिवनी में करंट लगने से दो लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि उगली थानाक्षेत्र में खैरी गांव के श्रीचंद धुर्वे (18) और पवार बरकाडे (20) ‘सजोरी (कृषि आधारित उत्सव) के वास्ते मांस की खातिर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए

मध्य प्रदेश के सिवनी में करंट लगने से दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश :  सिवनी जिले में मांस की खातिर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछा रहे दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वन रेंजर एच एच दहिया ने बताया कि शनिवार को जिले के पांडिया छपरा रेंज में यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि उगली थानाक्षेत्र में खैरी गांव के श्रीचंद धुर्वे (18) और पवार बरकाडे (20) ‘सजोरी (कृषि आधारित उत्सव) के वास्ते मांस की खातिर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछा रहे थे।

उनके अनुसार इस उत्सव के दौरान गांव में मेहमान आते हैं। दहिया के अनुसार ये दोनों तब उस तार के संपर्क में आ गये जब उसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। करंट लगने से दोनों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।