मतदान के पूर्व महिला की मृत्यु

महिला की मृत्यु हो गई

मतदान के पूर्व महिला की मृत्यु

खरगोन :  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मतदान केंद्र के अंदर मतदान के लिए जा रही एक महिला की मृत्यु हो गई।आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिटर्निंग आफिसर भास्कर गाचले के अनुसार खरगोन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूपखेड़ा के मतदान केन्द्र में मतदान के लिए आ रही 53 वर्षीय महिला लकवा से ग्रसित थी। और उसे मतदान केन्द्र मतदान के लिए लाया जा रहा था। वह कतार में नहीं लगी थी। मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर उसे चक्कर आने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है।